जमुई पुलिस ने जमुई बाजार उच्च विद्यालय के एक कमरे से भारी मात्रा मे देशी और विदेशी शराब बरामद की। बिहार मे शराब बंदी लागू होने के बाद से ही शराब माफिया झारखंड, बंगाल सहित अन्य राज्यों से शराब की तस्करी कर रहे हैं। टाउन थाना प्रभारी को सूचना मिली कि जमुई बाजार विद्यालय मे भारी मात्रा मे देशी और विदेशी शराब रखी हुई है। सुचना मिलते ही थाना प्रभारी ने एक टीम बनाकर छापेमारी की, जिसमे एक कमरे से भारी मात्रा मे देशी और विदेशी शराब बरामद की गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।