पूर्व सैनिकों का जयपुर कूच आज
(India)
भर्तियों में पूर्व सैनिकों के पद पर हो रहे सलेक्शन आवेदन संदेह के दायरे में हैं। क्योंकि-कई अभ्यर्थियों की उम्र 25 साल ही है। कई पदों पर लड़कियां पूर्व सैनिकों के आरक्षित पद पर सलेक्शन पा रही है। संदेह की सिर्फ दो वजह है। पहली- सैनिक कोटा तभी मिलता है, जब कोई अभ्यर्थी सेना में 15 साल तक नौकरी करे। जबकि सलेक्शन पाने वाले अभ्यर्थियों की उम्र ही 25 साल है। ऐसे में यह व्यवस्था सवाल उठाती है .....इसके खिलाफ पूर्व सैनिकों ने आवाज बुलंद करने का फैसला ले लिया है। आज बड़ी संख्या में प्रदेशभर के पूर्व सैनिक जयपुर पहुंचने वाले है और वे सीएम के सामने सारी स्थिति रखकर मामले में दखल देने की मांग करेंगे। इसी क्रम में झुंझुनूं में भी विभिन्न जगहों से बसों में सवार होकर पूर्व सैनिक जयपुर के लिए रवाना हुए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।