सीएम राजे पहुंचीं अजमेर
(India)
अजमेर में चल रहे आरएसएस चिंतन शिविर में शिरकत करने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया अजमेर पहुंची है। वसुंधरा राजे सिंधिया के अजमेर पहुँचने पर प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री राजे हेलीकॉप्टर से अजमेर पहुंची यहाँ रीजनल कॉलेज ग्राउंड में अस्थाई हेलीपेड बनाया गया है। यहाँ से मुख्यमंत्री सीधे आदर्श स्कूल में चल रहे चिंतन शिविर में चली गयी। राजे का दोपहर एक बजे वापस जयपुर लौटने का कार्यक्रम है.....आरएसएस के चिंतन शिविर में ज्वलंत एवं संगठनात्मक मुद्दों सहित सरकार के काम काज, सत्ता-संगठन का संघ से समन्वय, आगामी वर्षो में सरकार की भावी रणनीति को लेकर चर्चा हो रही है। आरएसएस सह सरकार्यवाह भैया जी जोशी मौजूद, गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया, प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी सहित आरएसएस के आला पदाधिकारी मौजूद है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।