स्वतंत्रता दिवस के सरकारी विज्ञापनों में घोटाला करने के आरोप में एसीबी ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है एसीबी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित गुप्ता, रविकांत शर्मा और लोकेश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में अन्य आरोपी क्रेयॉन्स के निदेशक अजय चोपड़ा पहले ही अग्रिम जमानत पर है। अमित गुप्ता यूनिसंस कम्पनी और रविकांत आयूष कंपनी का मालिक है। दोनों ने मिलकर सरकारी विज्ञापनों में हेराफेरी का काम किया था। फिलहाल एसीबी अधिकारी आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटे है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।