दुष्कर्म मामले में कोर्ट में पेश हुआ आसाराम
(India)
जोधपुर में आसाराम पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले की एससी, एसटी स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें मणाई गांव के फार्म हाउस के मालिक के पुत्र विष्णु देवड़ा का बयान हुआ। उसने फार्म हाउस में 15 अगस्त 2013 की रात घटना से पूरी तरह इनकार किया। उसने कहा कि पीड़िता उस रात उसकी पत्नी के साथ थी। विष्णु देवड़ा को आसाराम की ओर से बचाव पक्ष के गवाह के रूप में पेश किया गया है। आसाराम की कोर्ट में पेशी के दौरान बड़ी संख्या में अनुयायी उमड़ पडे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।