दुमका के भालोटिया की हत्या का मामला सुलझा
(India)
दुमका के चर्चित व्यवसाई संजय भालोटिया की हत्या का मामला दुमका पुलिस ने सुलझा लिया है। दुमका पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गोड्डा जिला से ग्रिफ्तार किया है। जिसके पास से हत्या में इस्तेमार देशी कट्टा एक जिन्दा कारतूस दो मोटरसाइकिल समेत 9500 रुपये बरामद हुए है। दुमका पुलिस एक टीम बनाकर लगातार इस हत्या के बाद खोजबीन कर रही थी। जिसमे चार अपराधियों के नाम सामने आये। पुलिस ने उसमे से दो अपराधी जुमन अंसारी और मुरतर्जा अंसारी को गिरफ्तार किया है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।