राजस्थान में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष के बीच चली जुबानी जंग का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है....पिछले दिनों गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस को खुली बहस की चुनौती दी थी....जिसके बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा ने इसे स्वीकार किया था और नियत स्थान पर भी पहुंच गई थी...लेकिन कटारिया नहीं आए... इसके बाद पक्ष और विपक्ष के नेता लगातार इस पर बयान देते रहे....अब एक बार फिर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कांग्रेस को बहस के लिए ललकारा है....उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नाकामी गिनाने से पहले खुली बहस कर लंे और बहस में छोटे नेताओं को भेजने की बजाए समकक्ष नेता को भेजे...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।