हज के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी
(India)
भारतीय हज समिति ने लोगों और राज्य हज समितियों की मांग पर इस साल हज पर जाने के लिए आवेदन दायर करने की समय सीमा 6 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी है. हज के लिए आवेदन दायर करने की समय सीमा का मंगलवार को आखिरी दिन था.आवेदन की समय सीमा बढ़ाने के बाद आवेदकों में खुशी का माहौल है . गौरतलब है कि हाल ही में सऊदी अरब सरकार ने भारतीय हज कोटे में करीब 34,500 की बढ़ोतरी की थी, जिससे अब यह कोटा करीब 170,000 हज यात्रियों का हो गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।