अजमेर स्थित राजस्थान राजस्व मंडल के वकीलों की साधारण सभा हुई। मंडल के अध्यक्ष ओ.पी.सैनी के रवैये को लेकर वकील पिछले तीन दिनों से हडताल पर हैं। वकीलों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि अध्यक्ष सैनी वकीलों से मुलाकात नहीं कर रहे हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा ने कहा कि यदि 13 फरवरी तक वकीलों को मिलने के लिए नहीं बुलाया तो फिर प्रदेशभर में वकीलों की हड़ताल का निर्णय लिया जाएगा। वकील समुदाय अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अध्यक्ष सैनी से मिलना चाहता है, लेकिन अध्यक्ष की वकीलों से मुलाकात में कोई रुचि नहीं है। अध्यक्ष ने मंडल के सदस्य महावीर सिंह की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यी कमेटी का गठन किया है। सैनी चाहते हैं कि वकील इसी कमेटी से वार्ता करें। सैनी की इस पहल को वकील पहले ही नकार चूके हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।