शाहपुरा में सपना चौधरी के कार्यक्रम में हंगामा
(India)
जयपुर के शाहपुरा में हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। हंगामा हुड़दंग में बदल गया और भीड़ को काबू करे के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। मनोरंजन करने आए कई लोगों के सिर फूटे। वाहनों की लंबी कतार के कारण पुलिस को वहां तक पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। जयपुर-अलवर स्टेट हाइवे स्थित श्याम मंदिर में शुक्रवार रात को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम था जिसमें आयोजकों ने कार्यक्रम में हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी को बुलाया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। वे सपना की एक झलक पाने के लिए बेताब थे कार्यक्रम में धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई। भीड़भाड़ के बीच कार्यक्रम शुरू भी हो गया। इतनी भीड़ को काबू करने के लिए वहां इंतजाम नहीं थे। वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण करीब दो किलोमीटर तक जाम लग गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।