जैसलमेर जिले में जासूस गिरफ्तार
(India)
सीमा सुरक्षा बल ने राजस्थान के जैसलमेर जिले से लगती भारत-पाक सीमा के नजदीक किशनगढ़ सीमा क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से गोपनीय दस्तावेज बरामद किए हैं। सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम हाजी खान है। उसे जोधपुर लाया जा रहा है। हाजी के पास से एक पाकिस्तानी मोबाइल और सिम के साथ कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। सूत्रों के अनुसार हाजी खान पूर्व में गिरफ्तार सदीक खां के भी संपर्क में था। हाजी से बीएसएफ और पुलिस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी पूछताछ कर रहे है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।