बेगूसराय में महज मोबाइल के झगडे के कारण पडोसी ने एक महिला को गोली मार दी । पीड़िता झूमा कुमारी अपने मरांची गांव आयी थी जहां उसने एक पुराना मोबाइल खरीदा । बाद में पता चला की यह मोबाइल चोरी का है जिसके बाद वो मोबाइल को वापस पहुंचाने राजेश पासवान के पास पहुंची । आरोपी राजेश ने मोबाइल वापस लेने से इनकार कर दिया । पीड़िता के जिद्द करने के बाद आरोपी राजेश ने गोली मार दी । फिलहाल पीड़िता का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है जहां वो जिंदगी और मौत से जूझ रही है । पुलिस भी मामले की जांच कर रही हैय
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।