राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र आज से
(India)
राजस्थान विधानसभा का आठवां सत्र आज से शुरू होने जा रहा है. सत्र के पहले दिन राज्यपाल कल्याण सिंह का सदन में अभिभाषण होगा. सदन में कुछ विधेयक और अध्यादेश सरकार पेश कर सकती है. इसके अलावा सदन में शोका अभिव्यकित के बाद सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी जाएगी. इसके बाद कार्य सलाहकार समिति की बैठक होगी. सत्र के दौरान साल 2017-18 का बजट पेश किया जाएगा..अभी इस बात की सम्भावना जताई जा रही है कि इस सत्र में लगभग 20 से 22 बैठकें होगी. बजट सत्र के दौरान सरकार कुछ अध्यादेशों को भी सदन से पास करवा कर विधेयक के रूप में पारित करवाएगी, जिसमें अभी तक आधा दर्जन से ज्यादा विधेयक और अध्यादेश विधानसभा पहुंच चुके हैं.....


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।