गुरमेहर कौर ने कहा - ‘प्लीज मुझे अकेला छोड़ दें’ 
गुरमेहर कौर ने ख़ुद को कैंपेन से किया अलग
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) डीयू के रामजस कॉलेज में हुई हिंसा के बाद एबीवीपी के ख़िलाफ़ कैंपेन शुरू किया था। जिसके बाद गुरमेहर कौर को रेप की धमकियां मिली , और पूरे मामले में विवाद बढ़ गया। वहीं अब गुरमेहर कौर ने अपने आपको कैंपेंन से अलग कर लिया है। गुरमेहर ने कहा है कि मैंने कैंपेन से खुद को अलग कर लिया है, प्लीज़ मुझे अकेला छोड़ दें।
गुरमेहर ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कैंपेंन से अलग होने की जानकारी दी। गुरमेहर ने लिखा कि "मैं कैम्पेन से खुद को अलग कर रही हूं... सभी को बधाई... मैं जो कहना चाहती थी, कह चुकी हूं... मैंने बहुत कुछ सहा है, और 20 साल की उम्र में इतना ही मैं सह सकती थी... यह कैम्पेन मेरे बारे में नहीं, विद्यार्थियों के बारे में था... कृपया बड़ी संख्या में इसमें शिरकत करें... सभी को शुभकामनाएं... मेरी बहादुरी और हिम्मत पर सवाल उठाने वाले किसी भी शख्स से कहना चाहूंगी, मैं काफी बहादुरी दिखा चुकी हूं... यह तय है कि किसी को भी धमकियां देने या हिंसा का रास्ता अपनाने से पहले अब हम कम से कम दो बार सोचेंगे ज़रूर... मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि मुझे अकेला छोड़ दिया जाए..."

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।