(Kaushambi, Kaushambi)
सराय अकिल थाना के फकीराबाद कस्बे की रहने वाली शोभा रविवार की शाम अचानक गायब हो गई थी, जिसके बाद उसके परिजनों ने पूरी रात व अगले दिन आसपास खोजबीन कि लेकिन वह नही मिली। सोमवार की शाम शोभा के परिजनों ने मामले की सूचना इलाके की पुलिस को दि। मंगलवार की सुबह पडोस के गाँव किशनपुर अम्बारी गाँव के बाहर अमरूद के पेड़ से युवक युवती का शव लटकता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। युवती के शव मिलने की जानकारी पर शोभा के घर वाले मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान कि। युवक के शव की पहचान पड़ोस में रहने वाले राहुल के रूप में हुई है। राहुल दो महीने पहले मुंबई शहर कमाने के लिए गया था और हफ्ते भर पहले उसने अपने घर रूपये भी भीजवाये थे।
राहुल यहाँ कब और कैसे पहुंचा यह बात पहेली बनी हुई है। घटना की सूचना पर राहुल के परिजन भी मौके पर जा पहुंचे। शव देख दोनों के परिजन रोने लग गये।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।