उमर ख़ालिद का सहवाग पर हमला
(DELHI, DELHI) दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर भले ही दिल्ली छोड़ के वापस अपने घर चली गई है। लेकिन आम से ख़ास कई लोग गुरमेहर समर्थन में आगे आए है। जिसके बाद और अलग विचारधारा वालो या कह सकते गुरमेहर के विपक्ष में बोलने वाले लोगों के बीच जंग छिड़ गई है। वहीं अब जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के छात्र उमर खालिद ने गुरमेहर कौर का समर्थन में खुलकर आ गए है । इसी के साथ क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग पर निशाना साधा है। उमर खालिद ने कहा कि उन्होंने कहा कि जिस तरह से गुरमेहर कौर के मामले में वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया इससे यही लगता है कि सहवाग भारत का नहीं बल्कि बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करते हैं।
उमर खालिद वहीं छात्र हैं जिनके आमंत्रण का ऐतराज एबीवीपी ने किया और हंगामा हुआ। उमर खालिद ने अपने फेसबुक पोस्ट में वीरेंद्र सहवाग पर निशाना साधा है। बता दें कि सहवाग ने गुरमेहर के खिलाफ़ तंज कसा था। जिसपर उमर खालिद ने पलटवार किया है। कहा कि वीरेंद्र सहवाग बीसीसीआई के लिए खेलते हैं, उन्होंने कभी भी भारत का प्रतिनिधित्व नहीं किया। हजारों की संख्या में छात्र और अध्यापक जो दिल्ली विश्वविद्यालय में सड़कों पर उतरे हैं, वो भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसा नया भारत जिसकी परिकल्पना बराबरी, न्याय और स्वतंत्रता पर निर्भर होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।