(DELHI, DELHI)
गैंगरेप में फंसे परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों के अनुसार मंत्री उन्हें चकमा देकर फरार हो गए हैं। चुनाव के बाद से ही उनका पता नहीं चल रहा है।प्रजापति के मामले में पीड़ित महिला के वकील ने आरोप लगाया है कि पीड़ित महिला और उसकी बेटी को जान का खतरा है।आज इस केस की आइओ AIIMS पीड़िता और उसकी बेटी का बयान लेने पहुंची थी। बता दें कि एक महिला ने यूपी सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करवाया है, महिला का यह भी कहना था कि प्रजापति ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी रेप करने की कोशिश की, लड़की के वकील महमूद प्राचा ने बयान दर्ज किए जाने का सख्त विरोध किया और जानना चाहा कि किस आधार पर यह किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि एम्स वार्ड के अंदर पुलिस ने लड़की और उसकी मां को धमकी दी. उन्होंने उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया. लड़की अब तक सदमे में है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।