(BakshiKaTalab**, Lucknow)
यहां के ठाकुरगंज इलाके में पुलिस का एक संदिग्ध आईएसआईएस आतंकी के साथ एनकाउंटर जारी है। आतंकी यहां एक घर में छिपा है। दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संदिग्ध आतंकी के तार एमपी के ट्रेन ब्लास्ट से जुड़े हो सकते हैं। यूपी एटीएस को इसके यहां छिपे होने का इनपुट मिला था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। उधर, कानपुर से भी एटीएस ने एक सस्पेक्ट को अरेस्ट किया है। एडीजी दलजीत चौधरी ने कहा- इनपुट मिला था कि कुछ संदिग्ध कानपुर और लखनऊ में छुपे हुए हैं। कानपुर के संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे संदिग्ध को पुलिस ने घर में घेरा है। उसका सरेंडर कराने की कोशिश की जा रही है। उसके पास हथियार बताया जा रहा है।
एडीजी ने बताया कि यूपी एटीएस आतंकी को जिंदा पकड़ने की कोशिश में है ताकि उसके पूरे कनेक्शन का पता चल सके। फोर्स इस बात का ख्याल रख रही है कि फायरिंग में किसी नागरिक को नुकसान न पहुंचे। खुद एटीएस के आईजी मोर्चा संभाले हुए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।