हरियाणा जेल में पुरुष कैदी से 10 दिन तक बलात्कार 
कोर्ट ने जेल अधिकारियो को लगाई फ़टकार
(Yamunanagar, Yamunanagar) जेलों को सुधार ग्रह भी कहा जाता है, समाज की मुख्यधारा से भटक कर जुर्म की दुनियां के अंधेरों में खो जाने वाले लोगों को जेल की बड़ी- बड़ी दीवारों के पीछे इंसानियत और नेकी का पाठ पढ़ाया जाता है।
यह तो रहीं कायदें किताबों की बातें अब ज़रा असलियत से दो-चार हो जाएं। हरियाणा प्रदेश के यमुनानगर जेल में बंद एक पुरूष कैदी को जब पेशी पर कोर्ट लाया गया तो, जज के आगे उसके आंसू छलक गए। बिलख-बिलखकर उसने पिछले दस दिनों के दौरान ख़ुद के उपर हुए ज़ुलमों की दर्दनाक दास्तां सुनाई। कैदी ने बताया कि उसका बलात्कार किया गया है। जेल में बंद दूसरे कैदी द्वारा उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने की बात सुनकर कोर्ट भी सकते में आ गई।
इतना ही नहीं पीड़ित कैदी ने बताया कि वह इस बारे में जेल प्रशासन से मदद की गुहार लगा चुका है। मगर ना तो उसकी बैरक बदली जा रही है और ना ही आरोपी कैदी प्रदीप चौबे के खिलाफ कोई कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। ये बात सुन कोर्ट ने जेल अधिकारियों की कड़ी फ़टकार लगाते हुए आदेश दिए की आरोपी कैदी के खिलाफ़ तुरंत एक्शन लिया जाए। जिसके बाद पुलिस को अपना फर्ज़ याद आया और मामला दर्ज़ कर लिया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।