छत्तीसगढ़ के सुकमा में माओवादी हमला: CRPF के 11 जवान शहीद और 1 जख्मी
(CHANDIGARH, India) छत्तीसगढ़ के सुकमा डिस्ट्रिक्ट में शनिवार सुबह माओवादियों ने सीआरपीएफ पर हमला किया। इसमें 9 जवान मौके पर ही शहीद हो गए। 2 जख्मी जवानों की बाद में मौत हुई। 1 जवान अभी भी जख्मी हैं। आईजी सुंदर राज ने कहासिक्युरिटी पर्सनल्स इलाके में रोड ओपनिंग एक्सरसाइज कर रहे थे उसी वक्त माओवादियों ने उन पर फायरिंग की।माओवादियों ने सुकमा जिले के भिज्जा इलाके में हमला बोला। सीएम रमन सिंह ने कहा इन्फॉर्मेशन के मुताबिक हमले में CRPF के 11 जवान शहीद हुए हैं। सोर्सेस के मुताबिक, शहीद जवानों की संख्या और बढ़ सकती है। इससे पहले बीते शुक्रवार को सुकमा में ही माओवादियों ने एक पूर्व सरपंच की हत्या कर दी थी। माओवादियों को उस पर पुलिस की मदद करने का शक था। सुकमा में आए दिन माओवादियों के साथ सिक्युरिटी फोर्सेस की भिड़ंत होती रहती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।