पत्‍नी ने पति को मारी गोली सूटकेश में लाश भरकर फेंकने जाते गिरफ्तार
(PUNJAB, PUNJAB) पंजाब पुलिस ने अपने बिजनेमैन पति की पिस्टल से गोली मारकर हत्या करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज घटना का खुलासा तब हुआ तब महिला जब हत्या के बाद अपनी पति की लाश को सूटकेश में भरकर फेंकने जा रही थी।
एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, सीतर कौर नाम की 35 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सूटेश से शव बरामद करने के बाद आरोपी महिला की तलाश कर रही थी। शव की पहचान महिला के पति एकम सिंह ढिल्लन के रूप में हुई जिसे 9mm पिस्टल से गोली मारी गई।
बताया जा रहा है जब से दोनों की शादी हुई तब से दोनों के संबंधों में खटास है। उनकी शादी 12 साल पहले हुई थी। एकम सिंह प्रॉपर्टी डीलर का काम देख रहे थे। वहीं सीरत पूर्व कांग्रेस विधायक की भतीजी है। वह अपने चाचा की देखरेख में ही पली पढ़ी है क्योंकि बचपन में ही उसके पिता की मौत हो गई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।