धनबाद में पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या
(India)
कोयलांचल की राजधानी धनबाद मंगलवार की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। सरायढेला के स्टील गेट के पास करीब शार्प शूटरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा कर सिंह मेंशन से जुड़े पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या कर दी। हमले में उनके तीन लोगों की भी मौत हो गई। इसे धनबाद का अब तक का सबसे बड़ा गैंगवार बताया जा रहा है। वारदात से पूरे धनबाद में तनाव और दहशत है। देर रात तक सेंट्रल अस्पताल में 10 हजार से अधिक लोग जमा थे। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रात में ही हुआ पोस्टमार्टम हुआ। वीडियोग्राफी कराई गई। नीरज सिंह के शरीर में 67 गोलियों के निशान मिले। सीने पर 36, एक बांह में 16, दूसरी बांह में 8 और चेहरे पर लगीं 7 गोलियां लगीं। नीरज सिंह की शवयात्रा के दौरान स्थिति पर नियंत्रण के लिए मधुबन में तैनात सीआरपीएफ की एक कंपनी सरायढेला में तैनात की गयी है। कंपनी कमांडर बुधवार की सुबह तीन बजे ही 135 जवानों के साथ धनबाद पहुंचे। आज दिनभर सीआरपीएफ के हवाले रहेगा सरायढेला का इलाका। सिंह मेंशन की सुरक्षा और सख्त की गयी है। तीस सीआरपीएफ के जवान इंस्पेक्टर सहित सिंह मेंशन के आसपास रखे गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।