डीजीपी ने कहा कि सेना पत्थरबाजी के बावजूद उकसावे की कार्रवाई नहीं करते। हमारी कोशिश कम से कम नुकसान की होती है। उन्होंने कश्मीर के युवाओं को सलाह दी कि गोली ये नहीं देखती है कि सामने कौन आ रहा है। युवाओं को चाहिए वो घर पर रहें और एनकाउंटर वाली जगह पर आने से बचें। उन्होंने युवाओं को घर से बाहर न निकलने की नसीहत दी है। डीजीपी ने कहा कि तमाम कोशिशों के बाद भी हम मुठभेड़ में मारे जाने वाले नागरिकों की संख्या रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।