नक्सलियों के साथ हुए एनकाउंटर में CRPF के 11 जवान शहीद : छत्तीसगढ़
(DELHI, DELHI) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादियों के हमले में सीआरपीएफ के 11 जवान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सुकमा में चिंतागुफा के पास नक्सलियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ की टीम पर हमला किया।यह घटना सोमवार सुबह दोपहर डेढ़ बजे की है। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन रोड ओपनिंग के लिए निकली थी।

सीआरपीएफ की अधिकारी ने बताया है कि नक्सलियों के साथ हुए एनकाउंटर में सीआरपीएफ के 11 जवान शहीद हो गए हैं।वहीं छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में दस किलो विस्फोटक बरामद किया गया है। यह विस्फोटक नक्सलियों द्वारा लगाया गया था। बम निरोधक दस्ते ने इस विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।