दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में एक कॉलेज में सुरक्षा बलों की कथित सख्ती के खिलाफ आज मार्च निकाल रहे छात्रों की जवानों के साथ झड़प हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 अप्रैल को सुरक्षा बलों की कार्रवाई के खिलाफ ब्वॉयेज हायर सैकेंडरी स्कूल और पुलवामा डिग्री कॉलेज के छात्रों ने बड़ी संख्या में संयुक्त मार्च निकाला।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ जवानों पर नक्सलियों के भीषण हमले के बाद के हालात तथा जम्मू एवं कश्मीर मुद्दे पर चर्चा को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की आज अध्यक्षता की।उच्च स्तरीय बैठक में गृह सचिव राजीव महर्षि, खुफिया ब्यूरो के प्रमुख राजीव जैन रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के प्रमुख अनिल धसमना तथा सीआरपीएफ के प्रमुख राजीव राय भटनागर ने हिस्सा लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।