आईएसआई एजेंट आफताब अली नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के संपर्क में था और एटीएस को उसके खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। उससे पूछताछ की जा रही है जिसके बाद और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आदित्य मिश्र ने कहा एटीएस ने एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि आफताब के पास से बरामद हुए फोन से आईएसआई नेटवर्क को लेकर और अधिक जानकारी मिलने की संभावना है। आफताब पाकिस्तानी उच्चायोग के जिस अधिकारी से मिला है उसके नाम की पुष्टि की जा रही है। आफताब के बैंक खाते में जमा हुए पैसे के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।