कश्मीर में 15 साल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, लगे 4000 जवान : अब नहीं बचेंगे आतंकी
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) घाटी में बढ़ रहे आतंकी हमले, बैंक लूट, सुरक्षा बलों और पुलिस पर हमले को देखते हुए सेना ने कमर कस लिया है। सेना ने आतंकियों के पूरी तरह से खात्मे के लिए अब तक का सबसे बड़ा अभियान छेड़ा है। इस ऑपरेशन में 4 हजार से ज्यादा जवान उतारे गए हैं। इसके अलावा कश्मीर के शोपियां जिले में हेलिकॉप्टर और ड्रोन भी आसमान से आतंकियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। बताया जा रहा है कि कश्मीर में ऐसा ऑपरेशन पिछले 15 साल में नहीं हुआ।

धिकारी ने बताया कि आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकियों के हमले में मारे गए ड्राइवर की पहचान कर ली गई है। उसका नाम नजीर अहमद है जो शोपियां के कचडूरा गांव का रहने वाला है।

उधर दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि सेना का ऑपरेशन घाटी के हालात को नियंत्रित करने के लिये किया गया है। सेना प्रमुख ने बताया कि जिस तरह से घाटी में बैंक में लूटे जा रहे हैं और पुलिस के जवानों पर हमले हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में घाटी को नियंत्रित करने के लिए ऐसे ऑपरेशन अब हमेशा होते रहेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।