इस दौरान डॉक्टर कपल को पैसे वाला देखकर अक्षत ने डीजे शिखा तिवाड़ी को ब्लैकमेलिंग करने के लिए तैयार किया। आरोपी अक्षत,विजय और नवीन देवानी अक्सर डिस्को बार में जाते थे। इस दौरान अक्षत की शिखा से मुलाकात हुई थी। प्लान बनाने के बाद आरोपियों ने शिखा को सुनीत के पास भेजा। अप्रैल 2016 में ब्रह्मपुरी इलाके की रहने वाली शिखा डॉक्टर के क्लीनिक पर हेयर ट्रांसप्लांट के लिए गई। इस दौरान दोनों का कॉन्टेक्ट हुआ था। SOG के आईजी के मुताबिक, एक दिन शिखा डाॅक्टर को झांसे में लेकर पुष्कर ले गई और वहां पर दाेनों एक रिसोर्ट में रुके। जहां से शिखा को छोड़कर सुनीत वापस जयपुर आ गया था, लेकिन शिखा ने सुनीत को तबीयत खराब होने की बात कहकर पुष्कर बुला लिया था। इसके दो दिन बाद आरोपी गैंग के मैंबर अक्षत और विजय ने मीडियाकर्मी बनकर सुनीत को फोन किया और शिखा द्वारा रेप का केस दर्ज कराने की धमकी देते हुए दो करोड़ रुपए की मांग की। जब उसने पैसे देने से इंकार कर दिया तो साजिश के तहत लड़की ने पुष्कर थाने में उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने जांच के बाद सुनीत को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। वह 75 दिन तक जेल में रहा। इस दौरान सुनीत ने गैंग के लोगों कॉन्टेक्ट किया। आरोपियों ने कोर्ट में लड़की के बयान बदलवाने डेढ़ करोड़ रुपए की डिमांड की। बाद में सौदा 1.05 करोड़ रुपए में तय हुआ। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने लड़की के बयान बदलवा दिए। SOG ने 24 दिसंबर 2016 को डॉ. सुनीत सोनी की रिपोर्ट पर ब्लैकमेलिंग गैंग का भंडाफोड़ करके अक्षत, विजय और प्रेम शर्मा को अरेस्ट किया था, लेकिन शिखा अब भी पकड़ से बाहर थी। डीजे अदा के लिए काम करती थी। इस बीच उसने अपना फेसबुक अकाउंट पर लोकेशन अपडेट की। उसकी लोकेशन पता कर एक टीम मुंबई भेजी गई। पुलिस के साथ SOG ने रविवार को पब में दबिश देकर उसे अरेस्ट कर लिया। इस दौरान शिखा पब में म्यूजिक प्ले कर रही थी। वह केवल एक ही मामले में शामिल थी। आरोपियों ने डॉक्टर से 1.05 करोड़ रुपए लिए थे। इसमें से 50 लाख रुपए सेटलमेंट कराने के लिए प्रेम और राकेश ने लिए थे। जबकि 55 लाख रुपए अक्षत, विजय, नवीन, नीतेश बंधू ने आपस में बांटे थे। आरोपियों ने इस काम के लिए शिखा को 5 लाख रुपए दिए थे। मामले में फरार वकील संदीप गुप्ता के अलावा अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।