(BIHAR, BIHAR)
पटना जिले के फतुहा में मंगलवार की अहले सुबह प्याज व्यवसाई व राजद नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। राजद नेता पप्पू यादव सुबह घर से स्टेशन रोड चाय पीने निकले थे। तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार दी। आनन-फानन में उन्हें पटना लाया गया जहां एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गयी। शव के पोस्टमॉर्टेम की तैयारी की जा रही है। इधर घटना के बाद इलाके में लोगों में काफी गुस्सा है। पप्पू के घर के पास हज़ारों की भीड़ जमा है। पप्पू यादव की इलाके में अच्छी पकड़ थी। वो 6 साल पहले फतुहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में राजद की ओर से प्रत्याशी भी रहे थे। मंगलवार को प्रतिदिन की तरह सुबह चाय पीने निकले थे तभी अपराधियों ने हमला बोल दिया। स्टेशन रोड में ही उनका घर है। हालांकि फतुहा के जफराबाद में उनका पुस्तैनी मकान है। पप्पू के परिवार में पत्नी-बच्चे और मां हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।