(Rajasthan, India)
दिल्ली से लड़कियां लाकर देह व्यापार का एक और मामला पुष्कर में सामने आया हैं, मंगलवार तड़के हुई कार्रवाई में पुलिस ने दो कॉल गर्ल और तीन दलालों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ये लड़कियां अपने घर से पुष्कर घूमने का कहकर आईं थी। पुलिस ने बताया कि पुष्कर में इस तरह के मामलों को देखते हुए लगातार नजर रखी जाती है। ऐसे में ही एक-दो दिन से यहां के होटल हरे रामा हरे कृष्णा में वैश्यावृत्ति की घटना की सूचना मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने तड़के छापा मारा तो पांच लोगों को पकड़ा। सीओ ग्रामीण राजेश वर्मा ने बताया कि लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि पुष्कर की कुछ होटलों में देह व्यापार के लिए लड़कियां लाई जा रही हैं। ऐसे में एक सूचना पर मंगलवार सुबह जब सीआई दुलीचन्द के नेतृत्व में जमनी कुंड रोड स्थित हरे रामा हरे कृष्णा होटल में बोगस ग्राहक भेजा तो मामला सामने आया। यहां दिल्ली की दो लड़किया तीन लड़कों के साथ संदिग्ध अवस्था में थी। इनमें एक दलाल पुष्कर निवासी मुकेश, दूसरा उदय कालेसरा निवासी मनोज और देवनगर निवासी दिनेश के साथ होटल संचालक दाता अजमेर निवासी पप्पू गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ आई एक दिल्ली की एक और लड़की जूलिया मौके से गायब हो गई। इनमे दलाल दिनेश और दिल्ली की लक्ष्मी पुष्कर मेले में भी देवनगर रोड पर देह व्यापार के आरोप में गिरप्तार हो चुके हैं। पुलिस के अनुसार इस होटल में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।