जेटली वैसे तो वित्त मंत्री के नाते जीएसटी परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं लेकिन वह राज्य के सुरक्षा परिदृश्य का जायजा भी लेंगे। उनके श्रीनगर पहुंचने से पहले जनरल बिपिन रावत यहां पहुंचेंगे। बैठक में सीमा पर पाकिस्तानी गोलाबारी व नौशहरा सीमा पर बार्डर एक्शन टीम की ओर से दो भारतीय जवानों के सिट काटने की घटना से उपजे हालात पर श्रीनगर में पंद्रह कोर मुख्यालय में चर्चा हो सकती है। रक्षा मंत्री के सीमांत क्षेत्रों का दौरा करने की संभावना भी जताई जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।