कोल्लम के पास स्थित एक आश्रम के हरी स्वामी को शुक्रवार रात करीब 12.40 बजे तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज लाया गया। उसका निजी अंग करीब 90 प्रतिशत कटा हुआ था। अस्पताल की ओर से जारी बयान के अनुसार, चिकित्सकों की एक टीम ने स्वामी की प्लास्टिक सर्जरी कर दी और अब वह खतरे से बाहर है। युवती ने बताया कि स्वामी अक्सर उनके घर आया करता था और धार्मिक अनुष्ठान करता था। उसने साथ ही बताया कि वह तब से उसके उत्पीड़न को लेकर परेशान थी, जब वह 12 कक्षा में पढ़ती थी। वह उसकी हरकतों से इतना तंग आ चुकी थी कि शुक्रवार रात को उसने चाकू से उसके निजी अंग को काट डाला। पुलिस ने कहा कि उसने स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।केरल राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रमीला देवी ने कहा कि उन्हें युवती के ऐसा करने पर गर्व है। देवी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की ऐसी हरकत, खासतौर पर धर्म की आड़ में स्वीकार्य नहीं है।
इसी बीच, पुलिस युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को लेकर उलझन में है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।