दिल्ली के चांदनी चौक में कपड़ों की दुकानों मे लगी भीषण आग
(DELHI, DELHI) चांदनी चौक के मोती बाजार में सोमवार रात कपड़ो की कुछ दुकानों में आग लग गयी। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 25 गाड़ियां आग बुझाने पहुंच गई। देर रात तक आग को बुझाने का काम चलता रहा। प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका पुलिस ने जताई है।
पुलिस के अनुसार रात 9.30 बजे आग लगने की कॉल मिली थी। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन दुकानों में रखे कपडों के चलते आग बढ़ती चली गयी। दमकल कर्मचारी देर रात तक आग बुझाने में जुटे रहे। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नही है। दमकल की माने तो उन्हें मौके पर पहुंचने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। चांदनी चौक के पार्षद रवि कप्तान ने बताया कि आग की वजह से कटरा धुलिया मार्केट तबाह हो गया है। वहां पर कपड़े की दुकान है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।