सहारनपुर हिंसा मे उपद्रव के बाद धारा 144 लागू, मोबाइल और इंटरनेट सेवा हुयी बैन
(Saharanpur, Saharanpur) यूपी के सहारनपुर में मंगलवार को हुए उपद्रव के बाद यहां तनाव की स्थिति बनी हुई है। भले ही प्रशासन ने पूरे शहर में अलर्ट जारी कर सुरक्षा के इंतजाम कर दिए हैं, लेकिन हालात की नाजुकता को समझते हुए यहां धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रशासन ने मोबाइल और इंटरनेट पर रोक लगा दी है। एक ओर जहां इस हिंसा के लिए कांग्रेस और बीएसपी भाजपा सरकार को घेर रही है, वहीं दूसरी ओर योगी सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। सूत्र बता रहे हैं कि लोकल इंटेलिजेंस ने सीएम योगी को रिपोर्ट भी सौंप दी है। कई लोगों पर एफआईआर दर्ज हो गई है और 24 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। योगी सरकार ने इस हिंसा को गंभीरता से लेते हुए डीएम और एसएसपी को हटा दिया है। जबकि मंडलायुक्त और पुलिस उप महानिरीक्षक के तबादले कर दिए गए हैं। मंगलवार की हिंसा के बाद भी सहारनपुर शांत नहीं हुआ। बुधवार को पिर से जनता रोड इलाके में एक और युवक को गोली मार दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मंगलवार को शब्बीरपुर गांव में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। इसके बाद विशेष जाति के दलितों के साथ अत्याचार करने और उनके घर जलाने का मामला सामने आया है। इस हिंसा में भीम पार्टी का हाथ बताया जा रहा है। भीम सेना के चंद्रशेखर फरार हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।