(DELHI, DELHI)
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार देर रात इंदौर चारधाम यात्रियों की बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हैं। तीन घायलों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से देहरादून लाया गया है। बाकी तीन का इलाज जिला अस्पताल उत्तरकाशी में इलाज चल रहा है। अब सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है। फिलहाल एक यात्री जो हलवाई था वह लापता है। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना उत्तरकाशी जिले के नलूपानी के पास गंगोत्री हाईवे पर हुई। जब मध्य प्रदेश के इंदौर से पहुंचे श्रद्धालुओं की एक बस गंगोत्री तीर्थस्थल से लौट रही थी। यह सभी केदारनाथ जा रहे थे। रात रुकने के लिए होटल तलाश रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया। जो चार लोग लापता बताए जा रहे थे, उनकी शव भी बरामद कर लिए गए हैं। मंगलवार को रात तीन बजे तक रेस्क्यू चलता रहा। फिर सुबह उजाला होते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), उत्तराखंड पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की टीमों ने राहत एवं बचाव अभियान के दौरान छह लोगों को बचाया। रस्सी के सहारे घायलों और शवों को नदी के दूसरे छोर लाया गया। एडीएम उत्तरकाशी ने बताया कि सभी शवों की शिनाख्त हो गई है। कुल मृतक की संख्या 24 हो गई है। घायल यात्रियों की संख्या 6 है। बस में कुल 31 यात्री सवार थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।