(DELHI, DELHI)
ग्रेटर नोएडा में जेवर-बुलंदशहर रोड पर बुधवार की देर रात करीब 1:30 बजे दिल दहला देने वाली वारदात हुई। जेवर से बुलंदशहर जा रहे एक परिवार को डकैतों ने निशाना बनाया। परिवार की चार महिलाओं के साथ गैंगरेप हुआ है। विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी है। वारदात से पूरे इलाके में दहशत और रोष का माहौल है। इस परिवार की एक महिला बीमार होने के कारण बुलंदशहर के अस्पताल में भर्ती थी। देर रात परिवार को सूचना मिली कि महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ गई है। उसको देखने परिवार की के लोग जा रहे थे। मारुति इको कार में चार महिलाएं और चालक सहित 4 पुरुष सवार थे। ये लोग जेवर से करीब 8-10 किलोमीटर आगे पहुंचे तो जंगल में अचानक कार का टायर फट गया। चालक ने कार रोकी और देखने लगा। चालक ने फोन करके अपने मालिक को जानकारी दी। तभी 6 बदमाशों ने इन्हें घेर लिया। बदमाशों ने रास्ते में कोई ऐसा चीज डाल रखी थी जिससे गाड़ी के टायर फट जाएं। बदमाश हथियारबन्द थे। सभी लोगों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया। महिलाओं से जेवर और पुरुषों से रुपये लूट लिए। लूटपाट करने के बाद बदमाश चारों महिलाओं को खेतों में खींचकर ले गए। चारों महिलाओं के साथ गैंग रेप किया। विरोध किया तो युवक की हत्या कर दी, परिवार के एक युवक ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले को दबाने का प्रयास करती रही। सिर्फ एक महिला के साथ रेप की घटना बताई लेकिन परिजन अड़े रहे। इस कारण मामले में देर से एफआईआर हुई है। जेवर थाने की पुलिस ने परिवार के लोगों को गायब कर दिया। मीडिया से नहीं मिलने दिया जा रहा है। गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी लव कुमार ने कहा, परिवार के सदस्य ने 6 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दी। जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिलाओं को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जेवर में पुलिस तैनात की गई है। एफआईआर दर्ज,एक युवक की हत्या, चार महिलाओं से गैंग रेप--बेहद शर्मनाक
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।