जम्मू-कश्मीरः सीजफायर उल्लंघन पर मुंहतोड़ जवाब, 5 पाकिस्तानी सैनिक ढेर
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) म्मू-कश्मीर में LoC पर पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए सीजफायर के उल्लंघन का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। सूत्रों के मुताबिक भीमबेर और बट्टल सेक्टर में की गई इस जवाबी कार्रवाई में जहां 5 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, वहीं 6-7 पाक सैनिक घायल हुए हैं। उधर इस कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त जे.पी. सिंह को तलब किया है।

राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान ने गुरुवार को मोर्टार से गोले दागे और गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसमें जनरल इंजिनियरिंग रिजर्व फोर्स (JREF) का एक श्रमिक मारा गया जबकि दो अन्य लोग घायल हुए थे। घायलों में बीएसएफ का एक जवान भी शामिल है। इसके बाद भारत की सेना ने माकूल जवाब दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।