(Jaipur, Jaipur)
राजस्थान के सर्वाधिक चर्चित भंवरी देवी हत्याकांड में मुख्य आरोपी इंदिरा विश्नोई को राजस्थान पुलिस की एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। इंदिरा विश्वनोई पर 5 लाख का इनाम भी रखा गया था। मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरा विश्वनोई मध्य प्रदेश के जिले देवास में नर्मदा नदी के किनारे ठिकाना बनाकर रह रही थी। इंदिरा को एक समर्थक ने अपने यहां पनाह दे रखी थी. वह एक सामान्य महिला के रूप में जीवन बिता रही थी. जानकारी के अनुसार इंदिरा न तो फोन का प्रयोग कर रही थी और न ही एटीएम का. गिरफ्तारी के बाद उसे आज जोधपुर में सीबीआई को सौंप दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस मामले में एक पूर्व मंत्री और एक विधायक सहित 16 आरोपी जेल में है। इंद्रा अक्टूबर 2011 में जिस तरह बयानबाजी कर रही थी कि उसने मुंह खोला तो कांग्रेस के दिग्गजों पर आंच आएगी। कोर्ट में चल रही कहानी तो यही कहती है कि इंद्रा ही केस की मास्टर माइंड थी। भाई मलखान से उसके रिश्ते को सबसे पहले कबूल करने वाली वही थी। इंद्रा जानती थी कि भंवरी के संबंध मंत्री महिपाल मदेरणा से भी हैं। उसने भंवरी को मदेरणा की सीडी बनाने के लिए तैयार किया और दस लाख रुपए की उगाही भी करवाई। धीरे-धीरे भंवरी गुर्राने लगी और मलखान के खिलाफ खड़ी होने लगी तो इंद्रा ने उसे ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। अब जब इंद्रा की गिरफ्तारी हो चुकी हैं तो राजस्थान से बहुचर्चित इस केस मे नया मोड आने की पूरी संभावना हैं ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।