दक्षिण कश्मीर के शोपियां सेक्टर में हुआ आतंकी हमला...पुलिस के एसओजी कैम्प को बनाया निशाना
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) दक्षिण कश्मीर के शोपियां सेक्टर में शुक्रवार सुबह आतंकी हमला हुआ है. आतंकवादियों ने पुलिस केएसओजी कैंप को निशाना बनाया है. इस दौरान लगातार फायरिंग चल रही है. वहीं मौके पर अतिरिक्त बल को भेज दिया गया है. आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश चल रही है. भारतीय सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में पिछले दो से तीन दिन में उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की मदद से की गई घुसपैठ की चार कोशिशें नाकाम की हैं, जिनमें सात आतंकवादी मारे गए, जबकि एक जवान शहीद हो गया.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।