(Bharatpur, Bharatpur)
अब तक आपने सुना होगा की विवाह समारोह में किसी की जेब कटी हो या मोबाईल पार हुआ हो मगर गत रात्रि को भरतपुर में एक मैरिज होम में चल रहे शादी समारोह में चोरों ने अजब तरीका इज़ाद कर करीब 15 महिलाओं के कंधो पर लटके पर्सो में चीरा लगा कर हजारों रूपये की नगदी पार कर दी | इस बात का पता तब चला जब विवाह समारोह के तहत शगुन की रस्म के लिए महिलाओं ने अपने पर्स खोले तो उनके हाथ पर्स में लगे कट से बाहर आ गये और उनके पर्सो से नगदी व पर्स में रखी ज्वैलरी गायब मिली | जिससे विवाह समारोह में सनसनी फ़ैल गई और तुरंत ही पुलिस को सुचना दी गई |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।