(Darjiling, Darjiling)
गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के नेता बिमल गुरुंग के ऑफिस पर पुलिस ने गुरुवार को रेड मार कर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने आज सुबह ताला तोड़कर गुरुंग के ऑफिस पर रेड मारी, जिसके बाद उन्हें वहां से कई तरह के धारदार हथियार बरामद हुए। जिनमें कुल्हाड़ी, तीर, फरसा, हसिया सहित एक क्रॉस बो भी जब्त किया गया। पार्टी कार्यालय पर पुलिस छापे के बाद उनके समर्थक भड़क गए हैं, कई समर्थकों ने कलिमपोंग जिले के पेडोंग थाने में आग लगा दी। वहीं दूसरी तरफ पटलाभास में जीजेएम का ऑफिस पुलिस ने सील कर दिया है। ममता सरकार गोरखा जन मुक्ति मोर्चा पर लागातार दबाव बढ़ाती जा रही है। इससे पहले बुधवार को ममता बनर्जी ने पहाड़ी इलाकों के हालात को लेकर पश्चिम बंगाल के राज्यापाल केसरी नाथ त्रिपाठी से भी मुलाकात की और उन्हें वहां के हालात की जानकारी दी। उधर सभी विपक्षी पार्टियां ममता सरकार की बल कार्यवाही का विरोध करते हुए भी अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को मानने को तैयार नहीं हैं। बीजेपी, कांग्रेस सहित अन्य कोई विपक्षी पार्टी जीजेएम के अलग राज्य के मांग को मानने को तैयार नहीं हैं। इससे पहले अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर बुधवार को भी जीजेएम और दूसरी क्षेत्रीय पार्टियों ने रैलियां निकालीं। पुलिस किसी भी प्रकार की हिंसा को टालने के लिए कड़ी नजर बानाए हुए है। दार्जिलिंग में चौकबाजार और माल रोड पर और इसके आस पास अधिकतर दुकानें बंद रहीं। अनिश्चितकालीन बंद 12 जून से शुरू हुआ था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।