एनडीए उम्मीदवार सीता साहू बनी पटना की पहली महिला मेयर
(Patna, Patna) पटना के लिए आज का दिन एतिहासिक दिन है, क्योंकि पटना को पहली बार सीता साहू के रुप में पहली महिला मेयर मिली है। यह पहला मौका है जब पहली बार कोई महिला मेयर की चेयर पर काबिज होगी। इसे लेकर महिलाओं में काफी खुशी देखी जा रही है। मयर पद की दो बड़ी दावेदार सीता साहू और रजनी देवी मैदान में थीं लेकिन जीत का सेहरा सीता साहू के सिर सजा। इस चुनाव में महागठबंधन को बुरी तरह पराजय हुई है और एनडीए ने इसपर अपना कब्जा जमाया है। वार्ड नंबर 58 की पार्षद रही सीता साहू पटना की मेयर चुनी गई हैं। वोटिंग में 75 में दो मत अवैध पाए गए। वहीं 38 वोट सीता साहु को मिला और 35 वोट उनकी विरोधी रजनी को मिला ।
पटना के जिलाधिकारी संजय अग्रवाल मेयर चुनाव के लिए समाहरणालय पहुंच गए हैं, उनके साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी भी समाहरणालय पहुंचे हैं।प्रभारी डीएम अजय कुमार की देखरेख में मेयर का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। वार्ड 40 के पार्षद असरफ अहमद मूल प्रमाणपत्र लेकर नहीं पहुंचे तो उन्हें गेट पर इंतजार करना पड़ा। भाजपा गुट की मेयर प्रत्याशी सीता साहु समाहरणालय पहुंच चुकी हैं। सभी 75 पार्षद समाहरणालय पहुंचे और कुछ ही देर में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। चुनाव प्रक्रिया तक समाहरणालय का गेट बंद कर दिया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।