सूत्रों ने बताया कि गुस्साई भीड़ ने पत्थरों से उसकी हत्या करने से पहले उसे निर्वस्त्र कर दिया था। उन्होंने बताया कि पहचान के लिए शव को पुलिस नियंत्रण कक्ष ले जाया गया है और कानूनी प्रक्रियाएं जारी हैं। घटना के बाद पुराने शहर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इलाके में स्थिति सामान्य करने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। कश्मीर में शब ए कद्र के मौके पर मुसलमानों ने रातभर नमाज पढ़ी और घाटी की मस्जिदों में प्रार्थनाएं की।
अधिकारियों ने शहर के सात थाना क्षेत्रों में एहतियाती तौर पर लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी है। जुमे की नमाज के बाद अलगावादियों के विरोध प्रदर्शन के ऐलान के मद्देनजर कानून एवं व्यवस्था की स्थिति कायम रखने के लिए ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। पुलवामा जिले के कुपवाड़ा इलाके में प्रदर्शन के दौरान एक नागरिक की मौत के विरोध में उन्होंने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।