उत्तरप्रदेश : किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी हवसी रणजीत राय गिरफ्तार
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) एक किशोरी को एक हैवान मुंह दबा कर गन्ने के खेत में खींच ले गया। रेप करने के बाद बेहोशी की हालत में छोड़ कर फरार हो गया। किशोरी के घर नहीं लौटने पर खोजने निकली मां ने बेटी की हालत देखी तो आवाक रह गई। होश में आने पर किशोरी ने मां को आपबीती बताई।

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के गांव की 16 वर्षीय किशोरी इंटरमीडिएट की छात्रा है। पशुओं को चारा काटने के लिए शनिवार शाम घर से कुछ दूरी पर खेत में गई। किशोरी पर नजर गड़ाए गांव का एक अधेड़ पीछे से पहुंच गया। खेत में अकेला पाकर किशोरी का मुंहबंद कर गन्ने के खेत में खींच ले गया। जोर जबरदस्ती से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में छोड़ फरार हो गया।

कुछ देर बाद किशोरी की मां खोजती हुई पहुंची तो बेटी की हालत देख आवाक हो गई। होश में आने पर किशोरी ने मां को आपबीती बताई। पति के अगले दिन घर पहुंचने पर उसने बेटी के साथ थाने पहुंच गांव के रणजीत राय के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।