परिजनों को सौंपा गया गैंगस्टर आनंदपाल का शव
(India)
आनंदपाल का शव आखिरकार शनिवार को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। आनंदपाल का शव उसके नागौर स्थित गांव सांवराद में परिजनों को कड़ी सुरक्षा में सौंपा गया। एनकाउंटर में ढेर हुए इस गैंगस्टर का अंतिम संस्कार अब रविवार को हो सकता है। परिजनों ने आनंदपाल के जेल में बंद भाइयों की बेल एप्लीकेशन लगाई है। वहीं आनंदपाल की दुबई में पढ़ रही बेटी के आने का इंतजार है। इसके बाद ही अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले कोर्ट के आदेश पर उसके शव का शुक्रवार को दोबारा पोस्टमार्टम किया गया था। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में आनंदपाल का शव उसकी बेटी योगिता व मामा अमर सिंह को सौंप दिया। आनंदपाल के दाह संस्कार में उसके भाई मनजीत सिंह, रूपेंद्रपाल सिंह व देवेंद्रपाल सिंह उर्फ गट्टू की अंतिम संस्कार में मौजूदगी के लिए परिजनों ने कोर्ट में बेल एप्लीकेशन लगाई है। साथ ही आनंदपाल की दुबई में पढ़ रही बेटी चीनू के आने का इंतजार है। उसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।