भारी बारिश की चेतावनी
(Rajasthan, India) राज्य में सिरोही, पाली और जालोर में बारिश थमने के बाद अब हाड़ौती अंचल में बारिश का दौर शुरू होने से पार्वती नदी में पानी की आवक तेज हो गई है। हालांकि, अभी सिरोही, पाली और जालोर में हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं। राजधानी जयपुर में दोपहर बाद शहर में छितराई बारिश हुई, जिससे शहर में कई जगह पानी भर गया। इधर, राज्य के आपदा प्रबंधन एवं राहत विभाग ने प्रदेश में बने नए मानसूनी तंत्र को देखते हुए 24 जिला कलक्टरों को वायरलेस मैसेज कर सचेत किया है।

वायरलेस मैसेज कर नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, अलवर, दौसा, सीकर, झुंझुनूं, कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, उदयपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ एवं चित्तौडगढ़ में शुक्रवार को भारी बरसात की संभावना जताई गई है। जबकि जालौर में पांच, सिरोही में चार, पाली में दो एनडीआरएफ और बाड़मेर में एसडीआरएफ की एक टीम मोर्चा संभाली हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।