महिला प्रिंसिपल पर 12वीं के छात्र से जबरन संबंध बनाने का आरोप, पोल खुली तो हुई फरार
(PUNJAB, India) गुरु शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आई है। स्कूल की महिला प्रिंसिपल पर आरोप लगा है कि उसने 12वीं के छात्र से जबरन शारीरिक संबंध बनाती थी। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रिंसिपल के डर छात्र पहले तो चुप रहा लेकिन जब प्रिंसिपल उसे आए दिन परेशान करने लगी तो उसने घटना के बारे में घर में बताया।
इधर आरोपी प्रिंसिपल मामले की पोल खुलने पर मौके से फरार है। घटना पंजाब के लुधियाना की है। खबरों के अनुसार, एक बार प्रिंसिपल ने छात्र को अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद प्रिंसिपल अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगी थी। छात्र जब उसकी बात न मानता तो उसे स्कूल से निकालने की धमकी देती थी।
एक बार तो मना करने पर उसने छात्र का नाम भी काट दिया था और संबंध बनाने की शर्त पर ही उसने दोबारा नाम लिखा था। लेकिन कुछ दिनों से छात्र आरोपी प्रिंसिपल की हरकतों से तंग आ चुका था। उसके सामने जब कोई रास्ता न दिखा तो उसने अपने घर में घटना के बारे में बताया।
घरवालों ने अब आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। घरवालों ने मीडिया को बताया है कि उन्होंने अभी इस मामले में शिक्षा विभाग को शिकायत दी है। शिक्षा विभाग के अश्‍वासन के बाद ही पुलिस में शिकायत नहीं की। अगर मामले में लापरवाही बरती गई तो वह पुलिस के पास जाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।