(DELHI, DELHI)
इस्लामाबाद। नवाज शरीफ की कुर्सी जाने के बाद शाहिद खाकन अब्बासी को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री बनाया गया है। शुक्रवार को खाकन ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और उनके कैबिनेट में हिंदू दर्शन लाल को भी जगह मिली है। 20 वर्षों में यह पहला मौका है जब पाकिस्तान को कोई हिंदू मंत्री बना है। अब्बासी की कैबिनेट ने शुक्रवार को शपथ ली। दर्शन लाल पाकिस्तान सरकार में पिछले दो दशक से ज्यादा समय में शामिल किए जाने वाले पहले हिंदू हैं। पाकि राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने 47 सांसदों को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई, इनमें से 19 राज्यमंत्री हैं। एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, दर्शन लाल को पाकिस्तान के चारों प्रांतों के बीच समन्वय का प्रभारी बनाया गया है। 65 वर्षीय लाल पेशे से डॉक्टर हैं और फिलहाल सिंध प्रांत में मीरपुर मथेलो शहर में प्रैक्टिस कर रहे हैं। साल 2013 में दर्शन लाल को पीएमएल-एन पार्टी के टिकट पर माइनॉरिटी कोटे से दूसरी बार सांसद चुना गया था। वहीं, नवाज शरीफ के कैबिनेट में रक्षा और ऊर्जा मंत्रालय संभालने वाले ख्वाजा आसिफ को अब्बासी ने विदेश मंत्री चुना है। पाकिस्तान सरकार में साल 2013 से ही कोई विदेश मंत्री नहीं था। पाकिस्तान की आखिरी विदेश मंत्री हीना रब्बानी खार थीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।