फिर कटी चोटी : कपड़े बदलने गयी छात्रा और कट गयी चोटी...पर पता नहीं कैसे ?
(Gorakhpur, Gorakhpur) चोटी कटने की घटना से अब तक बचे रहने वाले सिद्धार्थनगर जिले में भी शुरुआत हो गई है। कक्षा सात की छात्रा की चोटी कटने से ग्रामीण क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बारिकपार गांव निवासी हजारी प्रसाद मौर्य की 12 वर्षीय पुत्री स्वाति मौर्या आदर्श विद्यामंदिर गोनरा में कक्षा सात की छात्रा है।

मंगलवार दोपहर दो बजे वह स्कूल से घर लौटी और कपड़ा बदलने के लिए कमरे में चली गई। कपड़ा बदल कर निकली तो उसकी चोटी कटी हुई थी। इसे देख कर वह बरामदे में बेहोश होकर गिर गई।

बेटी के बेहोश होकर गिरते देख मां सुभावती दौड़ी तो देखा कि चोटी कटी हुई है। पानी का छींटा मार कर उसे होश में लाया गया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्वाती इतनी सहमी हुई है कि किसी से बात नहीं कर पा रही है। चोटी कटने की घटना के बाद गांव के अलावा आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

इस बीच किसी ने घटना की सूचना 100 नम्बर पर डायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ करने पर छात्रा कोई जवाब नहीं दे पा रही थी। उसका सिर्फ इतना कहना था कि वह कपड़े बदल रही थी तभी चोटी कटी, पर कैसे उसे पता नहीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।