जोधपुर : दर्दनाक....सड़क हादसे में मध्यप्रदेश के एक परिवार के पांच लोगो की मौत
(Jodhpur, Jodhpur) राजस्थान के जोधपुर में शुक्रवार सुबह हुए एक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई । सभी मृतक मध्य्रपदेश के रहने वाले एक परिवार के सदस्य थे और राजस्थान के धार्मिक स्थल रामदेवरा दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार जोधपुर के बालेसर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक कार तेज गति से आती हुई तेल के टैंकर के नीचे जाकर घूस गई। टैंकर की गति भी तेज थी। हादसा इतना भंयकर था कि कार में सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत कर कार को टैंकर के नीचे से बाहर निकाला। शवों को स्थानीय सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है । पुलिस के अनुसार कार में परिवार का मुखिया,उसकी पत्नी और तीन बच्चे सवार थे ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।